Makar Rashi - Capricon (मकर राशि) WEEKLY

Makar Rashi - Capricon (मकर राशि) WEEKLY

चंद्रमा इन दिनों में आपकी ही राशि से शुरू होगा और मीन तक जाएगा। इससे कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग तो है, लेकिन विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। भूमि-भवन और वाहन का संयोग बनेगा। ठेकेदारों और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। इसके अलावा कामकाज के मामलों में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अपने काम पर ध्यान रखें। इस हफ्ते आपको धन लाभ भी होगा। साथ काम करने वाले या आसपास के कुछ लोगों से आपको मदद मिल सकती है। उनकी मदद से बड़े काम पूरे हो सकते हैं। इन दिनों में किसी को उधार पैसा देने से भी बचें। माता की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। 
लव- इन सात दिनों में पार्टनर से चल रहा पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नए फैसले होंगे। 
करियर-  कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। ठेकेदारी के काम करने वाले लोगों और कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ- मकर राशि वालों को कोई मौसमी रोग हो सकता है। सावधान रहें।