Meen Rashi - Pisces (मीन) MONTHLY

Meen Rashi - Pisces (मीन) MONTHLY

1 से 10 जनवरी 2019 तक - राशि में मंगल का गोचर एवं गुरु की दृष्टि एवं अष्टम चंद्रमा होने से वर्ष का आंरभ चिंता के साथ होगा। किसी का मजाक बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है। महिलाओं को भी संभल कर रहना होगा। 4 जनवरी के बाद से सुधार होगा एवं 5 से 7 तक दिनों में अच्छी आय होने के साथ व्यस्तता रहेगी। कार्य सफल होंगे।
11 से 20 जनवरी 2019 तक - चंद्र का गोचर प्रसन्नता दिलाने वाला होगा। यात्रा-भ्रमण का योग बनेगा एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। कार्य स्थल पर वर्चस्व में वृद्धि होगी एवं नए कार्य की प्राप्ति भी होगी। 16 एवं 17 को कुछ चिंताजनक घट सकता है। पड़ोस के लोगों से विवाद हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
21 से 31 जनवरी 2019 तक - मंगल का गोचर स्थायी संपत्ति में वृद्धि कारक होगा। नए काम मिलेंगे एवं रोगों में लाभ होगा। आय भी अच्छी बनी रहेगी। 27 एवं 28 को ही संभल कर रहने का समय भी है। अन्य दिनों को में कोई परेशानी आने की संभावना नही है। संतान से कुछ विवाद हो सकता है।

नौकरी - कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

व्यवसाय - प्रॉपर्टी और लेन-देन के मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। कम से कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं।

परिवार - दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आप सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। कुछ खास काम परिवार की मदद से पूरे होने के याेग बन रहे हैं।

सेहत - सेहत सामान्य रहेगी। पुराने किसी रोग में आराम, दर्द या जलन में भी कमी आ सकती है। खान-पान में बदलाव होने से महीने के कुछ दिन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं कहे जा सकते।

संपत्ति - दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा होने के योग हैं। इस महीने आप संपत्ति बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। घर का फर्निचर या कोई महंगा सामान आप खरीद सकते हैं।

दाम्पत्य - लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। रोमांटिक संबंधों में नई गति आ सकती है। इस महीने आप दूसरों के प्रेम संबंधों में राय न दें तो ही अच्छा है।

उपाय -
- मछलियों को दाना खिलाएं।
- मंदिर में कोई धार्मिक ग्रंथ या पुस्तक दान करें।

- हर गुरुवार चंदन का तिलक लगाएं।