Mesh Rashi - Aries (मेष राशि) WEEKLY

Mesh Rashi - Aries (मेष राशि) WEEKLY

पुरानी बातें भूल जाएं। इस सप्ताह कुछ अनपेक्षित घटनाएं भी हो सकती हैं। इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव से चलकर बारहवें भाव तक आ जाएगा। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो सकते हैं। ये सप्ताह सेहत के मामले में थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। इन दिनों मे आपको सोच-समझकर बात करनी होगी। कोई आपकी बात का गलत फायदा भी उठा सकता है। इन सात दिनों में छोटी-मोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। कुछ योजनाएं अधूरी भी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। तकनीकी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
 लव- लव लाइफ  में अनबन के योग हैं। पार्टनर के भाव समझें और संयम से रहें। अपने बोलने के तरीके पर ध्यान दें।
करियर-  नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए ये सात दिन अच्छे रहेंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग फील्ड के कुछ लोगों को सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए ये सात दिन अच्छे हैं। 
हेल्थ- मानसिक परेशानियां, तनाव और चिंता से नींद की कमी हो सकती है।