Mithun Rashi - Gemini (मिथुन) WEEKLY

Mithun Rashi - Gemini (मिथुन) WEEKLY

इन दिनों में आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। पैसा आने लगेगा। अधिकारियों से संबंध अच्छे बन सकते हैं। सहयोग और समन्वय बना रहेगा। अचानक यात्रा का योग बनेगा। नए लोगों से मेल-जोल बनेगा। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। राजनीति वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपके कॉन्टैक्ट्स अपडेट होंगे। बड़े या महत्वपूर्ण लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। ऑफिस, निवास, आस-पास के लोग, आर्थिक स्थिति, डेली रूटीन में भी पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं। आपको मिलने वाला अस्थाई फायदा स्थाई हो जाएगा। कुछ काम जो अनियमित थे वो इन दिनों में नियमित होने लगेंगे।  
लव- इन दिनों में पार्टनर आपसे कोई खास बात कर सकता है। कोई खास इच्छा भी जता सकता है। पार्टनर की इच्छा पूरी करेंगे और आपका प्यार भी बढ़ा हुआ रहेगा।
करियर-  इन दिनों में आपके कॉन्टैक्ट और मजबूत हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश किए हुए पैसों का फायदा भी इन दिनों में हो सकता है।
हेल्थ- पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।