Vrishchik Rashi - Scorpio (वृश्चिक) WEEKLY

Vrischik Rashi - Scorpio (वृश्चिक) WEEKLY

मेहनत और पुरुषार्थ से उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। सम्मान मिलेगा और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पैसों में वृद्धि हो सकती है। इन दिनों में आप दुश्मनों से जीत सकते हैं। इस सप्ताह चंद्रमा मकर से मीन राशि तक जाएगा। जिससे वृश्चिक राशि वाले लोगों को शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत होगी, लेकिन मानसिक अशांति भी हो सकती है। आप नौकरी या बिजनेस से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण बात पता लगाने में सफल हो सकते हैं। दूसरे लोग आपकी जानकारी से सहमत भी रहेंगे। रिश्तों के क्षेत्र में इस सप्ताह नई शुरुआत हो सकती है। ये सात दिन दोस्तों और भाइयों से अनबन भी हो सकती है। पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। 
 लव- इन दिनों में लव लाइफ बहुत अच्छी होगी। पार्टनर के साथ समय अच्छे से बीतेगा।
करियर-  धन लाभ होगा और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कॉमर्स के स्टूडेंट्स आसानी से सफल होंगे।
हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं। भोजन संबंधित सावधानियां रखें।